रुद्रपुर, जुलाई 24 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम और एक कथित नेता के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि 'हिन्दुस्तान अखबार' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया गया कि नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो खुले में ठेले पर शराब बेचे जाने की बात सामने आई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कई ठेले जब्त कर वाहन में रख लिए। इसी बीच एक कथित नेता ने बीच रास्ते वाहन रुकवाकर ठेले उतरवा दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...