Rudrapur News: अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा
रुद्रपुर, अगस्त 14 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रितु नयाल निवासी मुखानी, नैनीताल ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसके पिता आनन्द सिंह नयाल पुत्र मदन सिंह नयाल निवासी भवाली 11 अगस्त की सायं पिकप से सामान छोड़ने जा रहे थे। पचपेड़ा भट्टा के पास भोजनालय में खाना खाकर सड़क पार कर रहे थे। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.