रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- Rudrapur News: पंतनगर। ट्रक की टक्कर से जैव प्रौद्योगिकी परिषद कर्मी की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। झा कॉलोनी पंतनगर निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बड़े भाई कृष्णा कॉलोनी कालीनगर निवासी महेंद्र कुमार जैव प्रौद्योगिकी परिषद (यूसीबी) पंतनगर में कार्यरत थे। बुधवार शाम कार्यालय से छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर के लिए निकले थे। इसी दौरान पत्थरचट्टा के पास एक ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई अशोक कुमार को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...