Rudrapur News: अघोषित बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- Rudrapur News: सितारगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली विभाग के ईई कार्यालय में प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश अध्यक्ष गुरसेवक सिंह मोहार के नेतृत्व में बिजटी आदि गांवों के ग्रामीण विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचे और सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सितारगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना पूर्व सूचना के विद्युत कटौती की जा रही है। उन्होंने बिजली कटौती की सूचना सार्वजनिक करने की मांग की। गुरसेवक मोहार ने चेतावनी दी कि यदि अघोषित कटौती इसी प्रकार जारी रही तो किसान और ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.