रुद्रपुर, जुलाई 11 -- Rudrapur News: खटीमा। मानकों के अनुरूप अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था न होने पर अग्निशमन विभाग ने मेलाघाट रोड पर स्थित गायत्री हॉस्पिटल को नोटिस भेजा है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दो कोचिंग सेंटर, दो निजी अस्पताल व एक लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। डिग्री कॉलेज रोड पर प्लस लर्निंग कोचिंग सेंटर, देहली क्लासेस, ब्लाक परिसर में दीदी की लाइब्रेरी व मेलाघाट रोड पर ममता नर्सिग होम का निरीक्षण किया। इन स्थानों पर अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था बेहतर मिली, लेकिन मेलाघाट रोड पर गायत्री हॉस्पिटल में व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिलीं। इस निजी अस्पताल में मार्ग निकासी अवरुद्ध थी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: आग से सुरक्षा में लापरवाही पर फायर ब्रिगेड ने 261 संस्थानों को दिया नोटिस अग...