रुद्रपुर, जुलाई 6 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। तराई विकास सहकारी संघ के चुनाव के लिए सोमवार को जारी अंतरिम मतदाता सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मतदाता सूची से 18 समितियों के नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए डेलीगेट उम्मीदवारों और मतदाताओं ने संघ कार्यालय में जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ कर कुर्सियों को नुकसान पहुंचाया गया। बाद में प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया निरस्त कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, तराई विकास सहकारी संघ के चुनाव में 70 समितियों से 140 डेलीगेट चुने जाने हैं। सोमवार को अंतरिम मतदाता सूची जारी की गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सूची से 18 समितियों के ना...