रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- महिला कृषकों को किया गया सम्मानित Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 50 महिला कृषकों को सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने महिला कृषकों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कृषि विभाग के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ दिवेश शाशनी ने की। इसमें कृषि एवं संबद्ध विभागों की प्रगतिशील महिला कृषकों और महिला कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने महिला किसानों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्...