Rudrapur News: अंग्रेजी शराब की बोतलों के साथ युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर, अगस्त 18 -- Rudrapur News: सितारगंज। पुलिस ने अंग्रेजी शराब की बोतलों और बीयर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम एएसआई सुरेंद्र सिंह दानू, अर्जुन नगन्याल और सुनील चौहान ने सिसौना में एक बैग लेकर बैठे युवक को पकड़ लिया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम हर्षित पुत्र गिरजानंद निवासी ग्राम चौंसरा बीसलपुर पीलीभीत हाल सिसौना बताया। उसके बैग से अंग्रेजी शराब के 60 क्वार्टर 12 कैन बीयर बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अलग-अलग शराब की दुकानों से शराब खरीदकर लुक-छिपकर बेचता था। पुलिस ने बरामद शराब को सील कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.