Rudrapur News: :धान खरीद में देरी पर भड़के किसान, हाईवे किया जाम
रुद्रपुर, अक्टूबर 5 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। धान खरीद शुरू होने में देरी और विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को जिलेभर से पुरानी गल्ला मंडी पहुंचे किसानों ने धरना-प्रदर्शन के बाद हाईवे जाम कर दिया। किसान करीब दो घंटे तक सड़क पर दरी बिछाकर बैठे रहे और धान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियां खड़ी कर दीं। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बावजूद किसान जिलास्तरीय अधिकारी से वार्ता की मांग पर अड़े रहे।
किसानों की बात बाद में संभागीय विपणन अधिकारी, कुमाऊं संभाग लता मिश्रा के धान खरीद शुरू कराने और पोर्टल खुलवाने के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे किसान पुरानी गल्ला मंडी में इकट्ठे हुए और धान खरीद समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना शुरू किया। किसानों ने जिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.