रांची, जून 13 -- रांची विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों, अधिकारियों व शिक्षकेतर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में नौ फीसदी की वृद्धि की गई है। यह वृद्धि झारखंड सरकार द्वारा स्वीकृत महंगाई भत्ते की बढ़ी दर के अनुरूप की गई है। इससे विवि मुख्यालय, पीजी विभागों, संबद्ध कार्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत कर्मचारी लाभान्वित होंगे। पांचवें वेतन पुनरीक्षण के अंतर्गत कार्यरत शिक्षक, अधिकारी, शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की दर अभी 474 प्रतिशत थी, जिसे बढ़ाकर 483 प्रतिशत की गई है। संशोधित दर एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।कब दिया जाएगा बढ़ा हुआ डीए विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान जून 2026 के वेतन के साथ किया जाएगा। वहीं, जनवरी 2026 से मई 2026 तक की अवधि के एरियर का भुगतान पीएल खाते ...