नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- RSSB RSMSSB Rajasthan 3rd grade teacher vacancy : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निकाली गई थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए कल 6 दिसंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि है। बुधवार शाम तक रीट लेवल लेवल 1 के लिए 2 लाख से अधिक और रीट लेवल 2 में 5 लाख से अधिक फॉर्म भरे जा चुके हैं। यानी कुल 7 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। थर्ड ग्रेड लेवल-1 (कक्षा 1 से 5 तक) और लेवल-2 (कक्षा 6 से 8 तक) के 7759 पदों के लिए आवेदन 7 नवंबर से शुरू हुए थे। जिन रीट पास अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर एप्लाई करें। राजस्थान थर्ड ग्रेड लेवल-1 में 5636 जबकि लेवल-2 में 2123 पदों पर भर्ती निकाली गई है। दोनों लेवल के लिए रीट पात्रता परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.