नई दिल्ली, फरवरी 17 -- Rajasthan RSSB RSMSSB Jamadar Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को प्रदेश के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने आबकारी विभाग में जमादार ग्रेड-II के रिक्त पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना रोल नंबर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।दिसंबर में आयोजित हुई थी लिखित परीक्षा जमादार ग्रेड-II के कुल 72 पदों (64 गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 08 अनुसूचित क्षेत्र) पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2025 को किया गया था। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR आधारित) में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित हुई थी। परीक्षा के लगभग दो महीने बाद, बोर...