नई दिल्ली, जून 23 -- RSSB Agriculture Supervisor Result 2026 Direct Link: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर 18 अप्रैल 2026 को किया गया था। बोर्ड ने अब अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर की पीडीएफ और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक अपलोड कर दिए हैं।1100 पदों पर होनी है भर्ती, सफल उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट बोर्ड द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान के कृषि विभागों में कुल 1100 रिक्त पदों को भरा जाना है। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के अंकों और बोर्ड के नियमों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। इस परिणाम पीडीएफ में केवल उन्हीं उम्मीदवारों ...