नई दिल्ली, जून 25 -- RSOS 10th 12th result 2026 , rajasthan state open school result : राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर आज 25 जून को 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। ओपन स्कूल मार्च मई 2026 एग्जाम के परीक्षार्थी rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के माधव सभागार एकलव्य भवन से सुबह 11 बजे आरएसओएस 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करेंगे। 83000 से ज्यादा स्टूडेंट्स को इसका इंतजार है। विद्यार्थी अपना एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि डालकर नतीजे चेक कर सकेंगे। पिछले साल राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं में 46.1 फीसदी और 12वीं में 49.1 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। 10वीं में लड़कियों का रिजल्ट 47.7 फीसदी रहा था। लड़कों का रिजल्ट 43.1 फीसदी रहा था। वहीं 12वीं में बेटियां का रि...