नई दिल्ली, मार्च 13 -- 10 हजार रुपये से कम के बजट में तगड़े परफॉर्मेंस वाला फोन तलाश रहे हैं, Motorola G06 Power आपके लिए एक धांसू ऑप्शन है। फोन 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें कंपनी रैम बूस्ट फीचर भी दे रही है। इससे इस डिवाइस की टोटल रैम बढ़कर 12जीबी तक की हो जाती है। फोन की कीमत अमेदन इंडिया पर 9140 रुपये है। आप इस फोन को 457 रुपये के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर 8650 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। यह फोन 321 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है।मोटोरोला G06 पावर के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स मोटोरोला G06 पावर में आपको 1640 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.88 इंच ...