नई दिल्ली, फरवरी 11 -- 10 हजार रुपये से कम में 5G स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है। सैमसंग ने अपने बजट सेगमेंट का नया Samsung Galaxy M06 5G अब और सस्ती कीमत पर उपलब्ध करा दिया है। खास बात यह है कि Amazon Valentine's Day सेल के दौरान ग्राहको को आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। Samsung Galaxy M06 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो कम बजट में ब्रांडेड 5G फोन चाहते हैं। इस फोन में बड़ी HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का मजा और बढ़ जाता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। साथ ही, फोन में दमदार बैटरी दी गई है। अगर आप वैलेंटाइन डे पर खुद के लिए या किसी खास को गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। Samsung Galaxy M06 5G पर गजब की ...