नई दिल्ली, जुलाई 16 -- स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही एक नई बजट स्मार्टफोन सीरीज एंट्री करने वाली है। itel Zeno 100 Pro और itel Zeno 100 Lite आज लॉन्च होने वाला है लेकिन इससे पहले फोन की शुरुआती कीमत का खुलासा हो गया है। Amazon पर लाइव हुए माइक्रोसाइट के जरिए पता चला है कि itel Zeno 100 Lite फोन 10,000 रुपए से कम कीमत में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले जानें फोन की कीमत और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स: itel Zeno 100 Pro और Zeno 100 Lite की कीमत Amazon माइक्रोसाइट के मुताबिक, Zeno 100 Lite की शुरुआती कीमत 8,199 रुपए रखी गई है। वहीं Zeno 100 Pro की शुरुआती कीमत 8,799 रुपए होगी। यानी दोनों स्मार्टफोन के बीच सिर्फ 600 रुपए का अंतर होगा। इस कीमत में यूजर्स को बजट सेगमेंट के कई उपयोगी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। itel Zeno 100 Pro और Zeno 100 Lite के कलर ...