नई दिल्ली, फरवरी 23 -- Mobilise App Lab IPO: मोबिलाइज ऐप लैब का IPO सोमवार, 23 फरवरी से खुल गया है और इसमें निवेश का मौका 25 फरवरी तक रहेगा। कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड Rs.75 से Rs.80 प्रति शेयर तय किया है, जबकि हर शेयर की फेस वैल्यू Rs.10 है। निवेशकों को कम से कम 1,600 शेयरों का एक लॉट खरीदना होगा और आगे की बोली भी 1,600 शेयर के मल्टीपल में लगानी होगी। यह इश्यू बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिए लाया गया है और इसका कुल साइज करीब Rs.20.10 करोड़ है, जिसमें 25 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं।कितना हुआ सब्सक्रिप्शन सब्सक्रिप्शन की बात करें तो दूसरे दिन तक IPO को कुल 2.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। रिटेल कैटेगरी 2.70 गुना और NII कैटेगरी 5.23 गुना बुक हो चुकी है। कंपनी को 16,72,000 शेयरों के मुकाबले 41,40,800 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी ह...