नई दिल्ली, मार्च 16 -- Gold Silver Rate 16 March 2026: सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। बढ़ती ऊर्जा कीमतों और महंगाई को लेकर चिंता के कारण अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ रही हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज सोमवार को 999 प्यूरिटी वाला सोना 156,436 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। इससे पहले बीते शुक्रवार को यह 158,399 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा था। यानी आज यह 1,963 रुपये सस्ता हुआ है। 995 प्यूरिटी वाले के गोल्ड के भाव की बात करें तो आज यह 155,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और इसमें 1955 रुपये की गिरावट देखी गई है। बता दें कि शुक्रवार को इसकी कीमत 157,765 रुपये थी। वहीं, 916 प्यूरिटी वाला गोल्ड आज 143295 रुपये प्रति 10 गाम के भाव पर बिक रहा है। इ...