नई दिल्ली, फरवरी 10 -- Elitecon International Share: एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International) के शेयर में आज मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। शेयर 5% के अपर सर्किट पर लॉक हो गया और Rs.75.14 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है जब शेयर में अपर सर्किट लगा है। बीते तीन दिनों में स्टॉक करीब 15% तक चढ़ चुका है, जिससे स्मॉल-कैप शेयरों में दिलचस्पी रखने वाले निवेशकों का फोकस इस पर गया है।क्या है डिटेल शेयर में आई इस तेजी के पीछे मजबूत खरीदारी और भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम का बड़ा हाथ रहा। मंगलवार को करीब 5 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जो इसके रोज़ाना और मासिक औसत वॉल्यूम के बराबर है। यानी साफ है कि स्टॉक में अचानक निवेशकों की सक्रियता बढ़ी है और बाजार में इस शेयर को लेकर हलचल बनी हुई है।शेयरों के हाल हालांकि, ह...