नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- रेनो इंडिया के पोर्टफोलियो में ऑल न्यू डस्टर शामिल हुए 6 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। हालांकि, अब तक इस SUV को सेगमेंट में सफलता नहीं मिल पाई है। वहीं, कंपनी के लिए ट्राइबर लगातार ग्राहक खींचने का काम कर रही है। ये देश की सबसे सस्ती MPV भी है। जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 5,80,875 रुपए है। हालांकि, इस कार में सिर्फ 1-लीटर का सिंगल इंजन ऑप्शन मिलता था, जिसके चलते कई लोग इस कार से दूरी बना लेते थे। हालांकि, अब इसमें टर्बो इंजन शामिल कर लिया गया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,84,900 रुपए तय की है। टर्बो इंजन के बाद भी इसकी सर्टिफाइड फ्यूल एफिशिएंसी 21Kmpl बताई जा रही है। बता दें कि अपने सबसे बड़ी कॉम्पटीटर मारुति अर्टिगा से इसका टर्बो इंजन वैरिएंट करीब 1.05 लाख रुपए सस्ता है। अर्टिगा की शुरुआती कीमत 8,90,000...