नई दिल्ली, मार्च 7 -- IRB Infrastructure share price: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी- आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयर में सोमवार को हलचल की उम्मीद है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने अपने टोल राजस्व के आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़े बताते हैं कि फरवरी 2026 में उसका टोल राजस्व सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़ गया है।शेयर का परफॉर्मेंस आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो शुक्रवार को 40.38 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले शुक्रवार को 40.99 रुपये तक पहुंचा। शेयर की क्लोजिंग 40.80 रुपये पर हुई। यह एक दिन पहले के मुकाबले एक पर्सेंट से ज्यादा की बढ़त को दिखाता है।ब्रोकरेज का अनुमान ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स पर 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है और प्रति शेयर Rs.69 का मूल्य लक्...