नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग इलेक्ट्रिक मॉडलों पर नवंबर, 2026 में बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में ग्राहक कंपनी की पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) पर 1.45 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं टियागो ईवी पर मिल रहे डिस्काउंट के अलावा इसके फीचर्स, रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।यहां देखें छूट की पूरी डिटेल्स टाटा टियागो ईवी के LR XT वैरिएंट पर ग्राहकों को 70,000 रुपये का ग्रीन बोनस, 50,000 रुपये का इंटरवेंशन ऑफर और 25,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस से साथ 1.45 लाख रुपये तक की बचत करने का मौका मिल रहा है। वहीं, इसके लॉन्ग रेंज (LR) XZ+ वैरिएंट प...