नई दिल्ली, जून 3 -- मई 2026 की सेल्स रिपोर्ट में एक बार फिर मारुति सुजुकी का दबदबा देखने को मिला। दरअसल, सेल्स चार्ज को टॉप करने का काम मारुति डिजायर ने किया। तो वहीं, फ्रोंक्स देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। फ्रोंक्स की डिमांड के सामने पंच काफी पीछे छूट गई। बता दें कि फ्रोंक्स की 20,686 यूनिट बिकीं। जबकि, पंच की 20,208 यूनिट बिकीं। यानी दोनों कारों के बीच जबरदस्त मुकाबला रहा, लेकिन 478 यूनिट के अंदर से फ्रोंक्स ने बाजी मार ली। बता दें कि फ्रोंक्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 684,900 रुपए है। कंपनी इस महीने कभी भी इसकी कीमत में 30,000 रुपए तक का इजाफा भी कर सकती है। मई 2026 की टॉप-10 मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर की 24,546 यूनिट बिकीं। जबकि, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की 20,686 यूनिट, मारुति सुजुकी अर्टिगा क...