नई दिल्ली, जून 6 -- भारतीय ग्राहकों के बीच सब-4 मीटर SUV की पॉपुलरिटी में लगातार तेजी देखी जा रही है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) ने मई, 2026 में अपना जबरदस्त दबदबा बनाते हुए टाटा पंच और नेक्सन जैसी धाकड़ गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। मारुति फ्रोंक्स ने बीते महीने यानी मई, 2026 में 20,686 यूनिट कार की बिक्री करके इस सेगमेंट में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। इस दौरान फ्रोंक्स की बिक्री में सालाना आधार पर 52.3 पर्सेंट की बंपर बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं बीते महीने इस सेगमेंट की 10 सबसे ज्यादा बिकने एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही टाटा पंच बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा पंच रही। पंच ने इस दौरान 53.9 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 20,208 यूनिट कार की बिक्री की। ...