नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- फाइनेंशियल ईयर 2027 अपना आधा सफर तय कर चुका है। यानी अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक के 6 महीने खत्म हो चुके हैं। इन 6 महीने (H1) के दौरान देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट भी सामने आ गई है। इन 6 महीने के दौरान दो कारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। ये दोनों अलग-अलग सेगमेंट की हैं। इसमें एक मारुति डिजायर सेडान और दूसरी टाटा पंच SUV है। हालांकि, डिजायर ने इस लिस्ट को टॉप किया। 6.31 लाख की ये कार सभी पर भारी पड़ी। बता दें कि CNG से इसका माइलेज 33Km/Kg है। वहीं, इसे BNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। चलिए अब H1 की टॉप-10 कारों की सेल के बारे में जानते हैं। फाइनेंशियल ईयर 2027 के H1 की टॉप-10 कारों की बात करें तो मारुति डिजायर की H1 FY27 के दौरान 1,25,988 यूनिट बिकीं। ...