नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- भारतीय ग्राहकों पर मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। बता दें कि फाइनेंशियल ईयर 2027 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर के दौरान यह मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। डिजायर को इस दौरान 1,25,988 लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर डिजायर की बिक्री में 16.65 पर्सेंट में की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले इसी दौरान यह आंकड़ा 1,08,008 यूनिट था। इसके अलावा, डिजायर इस दौरान देश की भी बेस्ट-सेलिंग कार रही। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी डिजायर के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजायर की डिजाइन मारुति डिजायर का लुक काफी प्रीमियम और आकर्षक लगता है। इसके फ्रंट में चौड़ी ग्रिल, नए डिजाइन की LED हेडलाइट्स और DRLs दिए गए हैं, जो इसे रोड पर एक अल...