Rs.590 के फेक ट्रैफिक चालान से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, ICICI बैंक ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली, मई 13 -- देशभर में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड के के बीच अब साइबर ठग लोगों को नकली ट्रैफिक चालान के जरिए शिकार बना रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक ICICI Bank ने अपने ग्राहकों को एक जरूरी अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि फर्जी ट्रैफिक चालान वाले SMS और लिंक से सावधान रहें, क्योंकि एक छोटी सी गलती से आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। बैंक के मुताबिक, साइबर ठग लोगों को SMS भेजते हैं, जिसमें लिखा होता है कि उनके वाहन पर ट्रैफिक चालान बकाया है और तुरंत पेमेंट नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई या भारी जुर्माने की चेतावनी दी जाती है। इन मैसेज में दिए गए लिंक देखने में बिल्कुल असली लगते हैं। कई बार पेमेंट अमाउंट केवल Rs.590 या Rs.750 जैसी छोटी दिखाई जाती है ताकि लोगों को शक न हो और वे तुरंत पेमेंट कर दें। यह भी पढ़ें- 10 साल तक EPFO ने PF नहीं कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.