नई दिल्ली, मार्च 25 -- Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार 9 दिनों की गिरावट के बाद सोना फिर से तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत लगभग 5.5% या 12,000 रुपये से अधिक उछलकर 2,36,137 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इस बीच, एमसीएक्स पर सोने की कीमत 4% या 5,500 रुपये से अधिक बढ़कर 1,44,434 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। दूसरी तरफ इंटरनेशनल मार्केट सोना 2% से अधिक बढ़ गया। रॉयटर्स के मुताबिक बुधवार को नरम डॉलर, युद्ध खत्म होने के संकेतों, कच्चे तेल में कमजोरी के कारणसोना हाजिर 2.1% बढ़कर 4,568.29 डॉलर प्रति औंस हो गया। अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 3.8% बढ़कर 4,569.40 डॉलर हो गया। जबकि, हाजिर चांदी 3.8% बढ़कर 73.94 डॉलर प्रति औंस हो गई।युद्ध के बीच शांति की उम्मीद से सोने को सपोर्ट सोने की कीमतों म...