Rs.51,000 का इनामी 'वॉन्टेड' बंदर पकड़ा, 30 से अधिक लोगों को बना चुका है शिकार
फरीदाबाद, अक्टूबर 23 -- फरीदाबाद से सटे हरियाणा के पलवल जिले के हथीन इलाके में 30 से अधिक लोगों को काटकर घायल करने वाले बंदर को आखिरकर बुधवार को पकड़ लिया गया। बंदर को पकड़ने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष ने 51 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बंदरों के बढ़ते हमलों से परेशान लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। नगर परिषद अध्यक्ष रेणु लता के सहयोगी सुमित राजपूत ने गुरुवार को बताया कि बंदर को पकड़ने के लिए निजी टीम की मदद ली गई। अब तक तीन बंदरों को पकड़ा जा चुका है। आक्रामक बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष टीम को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए घोषित इनाम में से अब तक 30 हजार रुपये नकद दिए जा चुके हैं। शेष राशि भी घोषित इनाम के तहत दी जाएगी। सोशल मीडिया पर बंदर को पकड़ने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.