नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- अगर आप सस्ते में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर चल रही मोटोरोला डेज सेल में Motorola Edge 70 काफी सस्ते में बेचा जा रहा है। Flipkart पर चल रहे ऑफर्स की वजह से इस फोन की कीमत में सीधा 5,000 रुपए तक की कटौती देखने को मिल रही है। बता दें कि हाल ही में इस फोन की कीमत लॉन्च प्राइस से 3000 रुपए तक बढ़ा दी गई थी। जिसके बाद फोन 32,999 रुपए में सेल किया जा रहा था। जानिए आप सेल में Motorola Edge 70 को आप कितने रुपए में खरीद सकते हैं: Motorola Edge 70 पर जबरदस्त छूट अब Edge 70 मोटोरोला डेज सेल में फिर से 29,999 रुपए में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। खास बात यह है कि Flipkart पर चल रहे बैंक और कैशबैक ऑफर्स के जरिए इस फोन की इफेक्टिव कीमत करीब 27,999 रुपए तक आ जाती है, जिससे यह डील और भी ज्यादा आकर्षक...