नई दिल्ली, मई 8 -- अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी घर लाना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग मॉडलों पर मई, 2026 में बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी ताबड़तोड़ बिकने वाली एसयूवी टाटा नेक्सन (Tata Nexon) पर भी डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान टाटा नेक्सन खरीदने पर अधिकतम 25,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं टाटा नेक्सन के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।डिजाइन और फीचर्स टाटा नेक्सन का लुक काफी स्पोर्टी और मॉडर्न है। इसमें 'एलईडी डीआरएल' और 'कनेक्टेड टेललाइट्स' दी गई हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 208 मिमी है। इसकी वजह से यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों और बड़े स्पीड ब्रेकर्स पर बहुत आसानी से निकल जाती है। अ...