नई दिल्ली, मार्च 12 -- भारत की सबसे लोकप्रिय हैचबैक में से एक मारुति स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है। वित्त वर्ष 2026 (अप्रैल 2025 से फरवरी 2026) के दौरान इस कार ने 1,70,804 यूनिट की बिक्री दर्ज की है और इसी के साथ यह देश की टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल हो गई है। लंबे समय से भारतीय ग्राहकों के बीच स्विफ्ट (Swift) अपनी स्टाइलिश डिजाइन, दमदार माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के कारण काफी लोकप्रिय रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति की कार खरीदने का है प्लान? मार्केट में जल्द आ रहे ये 3 शानदार मॉडल11 महीनों में 1.70 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने स्विफ्ट (Swift) की 1,70,804 यूनिट बेच...