नई दिल्ली, जून 16 -- निसान इंडिया की मई की मॉडल वाइज मंथली सेल्स का डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में अब दो मॉडल बेच रही है, जिसमें उसकी सुपरहिट मैग्नाइट SUV के साथ न्यू 7-सीटर ग्रेवाइट MPV भी शामिल हो चुकी है। हालांकि, पिछला महीने यानी कंपनी के लिए काफी निराशाजनक रहा। खासकर उसकी नई ग्रेवाइट पूरी तरह फेल हो गई। दअसल, कंपनी ने मई में कुल 2,948 यूनिट बेचीं। जिसमें मैग्नाइट की 1,665 यूनिट और ग्रेवाइट की 1,283 यूनिट शामिल रहीं। चलिए एक बार इस साल की मॉडल वाइज सेल देखते हैं। निसान इंडिया मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मैग्नाइट की जनवरी में 2,502 यूनिट, फरवरी में 2,230 यूनिट, मार्च में 2,033 यूनिट, अप्रैल में 1,775 यूनिट और मई में 1,665 यूनिट बिकीं। ग्रेवाइट की मार्च में 2,375 यूनिट, अप्रैल में 1,428 यूनिट और मई में 1,283 यूनिट बिकीं।...