नई दिल्ली, जून 6 -- देसी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने भारतीय मार्केट में तहलका मचा दिया है। बता दें कि बीते महीने यानी मई, 2026 में टाटा मोटर्स की कारों को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अगर मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो टाटा पंच (Tata Punch) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। टाटा पंच ने बीते महीने कुल 20,208 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इस दौरान सालाना आधार पर पंच की बिक्री में 54 पर्सेंट की बंपर बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 13,133 यूनिट था। बता दें कि टाटा पंच को फैमिली सेफ्टी के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।46% बढ़ गई टाटा नेक्सन की बिक्री बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौ...