नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- Multibagger Penny Stock: भारतीय शेयर बाजार में पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख इंडेक्स पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। रुपये की कमजोरी, विदेशी निवेशकों की ओर से डॉलर निकालना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी चर्चाओं के कारण साउथ कोरिया के बाजार में बढ़ता निवेश, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी जैसे कई कारणों से भारतीय बाजार पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, इस कमजोर बाजार में भी कुछ शेयरों ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक नाम- एम्पावर इंडिया लिमिटेड (Empower India Ltd) का है। बीते पांच कारोबारी दिन में इसमें लगातार तेजी देखी जा रही है और इस दौरान यह शेयर करीब 30 पर्सेंट तक चढ़ गया है। आज शुक्रवार को कारोबार के दौरान कंपनी के...