नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- ग्लोबली टेंशन बढ़ने के बाद कच्चे तेल के दाम में भी तेजी देखने को मिल रही है। इस माहौल का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 5.02 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 5.28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इस बदलाव के बाद पेट्रोल की खुदरा कीमत 375.82 रुपये प्रति लीटर और HSD की कीमत 403.32 रुपये प्रति लीटर होगी। पेट्रोलियम डिवीजन की अधिसूचना के अनुसार नई कीमतें 12 सितंबर (शनिवार) से 14 सितंबर (सोमवार) तक लागू रहेंगी। यह भी पढ़ें- UPI ऐप खोले बिना भी पेमेंट कर सकेंगे यूजर, 2 धांसू फीचर लॉन्च सरकार पेट्रोल पर 114 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 100 रुपये प्रति लीटर टैक्स और ड्यूटी लगा रही है। बता दें कि 17 जुलाई को पेट्रोलियम मंत्री अली परव...