Rs.5,999 में घर बन जाएगा Mini Theatre! Portronics का नया Home Theatre हुआ लॉन्च
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- अगर आप अपने घर पर सिनेमा जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Portronics ने भारतीय मार्केट में अपना नया Pure Sound Pro X2 होम थिएटर सिस्टम लॉन्च कर दिया है। यह 5.1 चैनल ऑडियो सिस्टम 150W आउटपुट के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि यह मूवी, म्यूजिक, गेमिंग और लाइव स्पोर्ट्स के दौरान दमदार सराउंड साउंड का एक्सपीरियंस देता है। इसे डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने का विकल्प भी दिया जा रहा है। Portronics Pure Sound Pro X2 में एक वायर्ड सबवूफर, साउंडबार और दो सैटेलाइट स्पीकर्स दिए गए हैं। यह पूरा सेटअप मिलकर 5.1-चैनल सराउंड साउंड ऑफर करता है। कंपनी की मानें तो यह सिस्टम क्रिस्टल-क्लियर डायलॉग, साफ हाई-फ्रीक्वेंसी, संतुलित मिड्स और डीप बास वाला फील देता है, जिससे फिल्मों के एक्शन सीन, म्यूजिक और गेमिंग का अनुभव पहले से ज्यादा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.