नई दिल्ली, जुलाई 2 -- बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के शेयर गुरुवार को निवेशकों के लिए बड़ा झटका लेकर आए। बैंक के शेयरों में 4% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जिसके पीछे सबसे बड़ी वजह बैंक द्वारा NMC हेल्थ से जुड़े लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद का समझौता करना रहा। इस खबर के बाद निवेशकों ने शेयरों में बिकवाली शुरू कर दी और BSE पर बैंक का शेयर 11.40 रुपये यानी 4.20% टूटकर 260.25 रुपये पर बंद हुआ। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- IDBI बैंक शेयर में आया तूफान! 4 दिन में 27% की रैली, निवेशक मालामाल यह भी पढ़ें- Stock to Buy: इस PSU बैंक शेयर को सुमित बगड़िया क्यों बता रहे हैं 'रामनवमी पिक' बैंक ऑफ बड़ौदा ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने NMC हेल्थ PLC, NMC हेल्थकेयर लिमिटेड और NMC होल्डिंग लिमिटेड के संय...