नई दिल्ली, अगस्त 20 -- देश के हैचबैक सेगमेंट में मारुति का एक तरफा दबदबा कायम है। जुलाई में इस लिस्ट के टॉप-5 में मारुति के चार मॉडल शामिल रहे। इन सभी की 75 हजार से भी ज्यादा यूनिट बिकीं। हालांकि, जब इस लिस्ट को साल-दर-साल (YoY) की ग्रोथ के आधार पर देखा जाता है तब वैगनआर, स्विफ्ट और बलेनो जैसे मॉडल टॉप-5 से बाहर हो जाते हैं। दरअसल, सिट्रोन C3 ने सभी को चौंकाते हुए 279% की YoY ग्रोथ के साथ नंबर-1 पर कब्जा कर लिया। हालांकि, इन शानदार ग्रोथ के बाद भी इसकी महज 680 यूनिट ही बिकीं। चलिए एक बार YoY के आधार पर सेल्स को देखते हैं। हैचबैक की लिस्ट को YoY ग्रोथ के आधार पर देखा जाए तो सिट्रोन C3 की जुलाई 2026 में 680 यूनिट बिकीं। जबकि, जुलाई 2025 में इसकी 179 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 501 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 279.89% की YoY ग्रोथ मिली। मारुति से...