नई दिल्ली, मई 6 -- रेनो इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल एंट्री लेवल क्विड हैचबैक पर शानदर डिस्काउंट दे रही है। इस महीने यानी मई में ग्राहक क्विड को खरीदते हैं तब उन्हें 50,000 रुपए तक के फायदे मिलेंगे। कंपनी इस कार पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए तक का लॉयल्टी बोनस, 4,000 रुपए तक का रुरल बेनिफिट और तमिलनाडु के ग्राहकों के लिए 15,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट ऑफर (बाकी भारत के ग्राहकों के लिए 10,000 रुपए तक) शामिल है। रेनो की अन्य दो कारों की तरह, क्विड के ऑथेंटिक और इवोल्यूशन ट्रिम्स केवल लॉयल्टी और स्क्रैपेज लाभों के साथ उपलब्ध हैं। कंपनी क्विड के पुराने MY25 स्टॉक पर 50,000 रुपए तक से ज्यादा के बेनिफिट दे रही है। बता दें कि क्विड की कीमत 4.30 लाख रुपए से लेकर 5.88 लाख रुपए तक है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ...