नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- अगर आप नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स या फिर पोर्टेबल स्पीकर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Lyne Originals के नए प्रोडक्ट आपको पसंद आ सकते हैं। कंपनी ने भारतीय बाजार में छह नए डिवाइस लॉन्च किए हैं। नए कलेक्शन में STARTUP 30 और STARTUP 49 स्मार्टवॉच, STARTUP 57 ईयरबड्स, STARTUP 48 और STARTUP 62 नेकबैंड, और Jukebox 10 Pro स्पीकर शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि नया लाइनअप लंबे समय तक चलने वाली बैटरी परफॉर्मेंस, इमर्सिव ऑडियो टेक्नोलॉजी और शानदार डिजाइन इनोवेशन को एक साथ लाता है। चलिए एक नजर डालते हैं इनकी कीमत और खासियत पर.STARTUP 49 Smartwatches (Lancer 1 Pro) और STARTUP 30 (Lancer 20) STARTUP 49 Smartwatch में 2.09-इंच की कर्व्ड एलसीडी डिस्प्ले और एर्गोनॉमिक डिजाइन है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है, इसमें 11 से ज्यादा ...