नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- TCS Target Price: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टीसीएस (TCS) को लेकर मोतीलाल ओसवाल की ताजा रिपोर्ट में मजबूत आउटलुक सामने आया है। कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों और आगे की ग्रोथ संभावनाओं को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए Rs.3,350 का टार्गेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा भाव Rs.2,588 के मुकाबले करीब 30% से ज्यादा रिटर्न का संकेत देता है।वैल्यूएशन का आधार क्या है मोतीलाल ओसवाल के अनुसार टीसीएस का टार्गेट प्राइस वित्त वर्ष 2028 के अनुमानित EPS Rs.176.2 पर आधारित है। रिपोर्ट में पहले Rs.3,275 का टार्गेट था, जिसे बढ़ाकर Rs.3,350 किया गया है। यह बढ़ोतरी सिर्फ नतीजों के कारण नहीं बल्कि कंपनी के लॉन्ग-टर्म ग्रोथ ट्रिगर्स, खासतौर पर AI और बड़े डील पाइपलाइन को ध्यान में रखकर की गई ह...