नई दिल्ली, जुलाई 21 -- स्मार्टफोन कंपनी Tecno ने अपने नए फ्लैगशिप कैमरा फोन CAMON 50 Ultra की भारत में सेल 21 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन केवल Amazon पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध है। कंपनी इस फोन को कंटेंट क्रिएटर्स, मोबाइल फोटोग्राफर्स और AI फीचर्स पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर लेकर आई है। इसपर खास ऑफर्स का फायदा दिया जा रहा है। Tecno CAMON 50 Ultra की कीमत भारत में 39,999 रुपये रखी गई है। हालांकि शुरुआती दो दिनों के लिए कंपनी 3,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रही है, जिससे इसका इफेक्टिव प्राइस 36,999 रुपये हो जाता है। इसके अलावा ग्राहकों को 6 महीने की No Cost EMI का ऑप्शन भी मिलेगा। फोन तीन कलर ऑप्शंस Nebula Titanium, Cypress Green और Misty Purple में खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें- अलर्ट! WhatsApp यूजर्स सावधा...