नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने शेयर बिक्री के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने का लक्ष्य रखा है। बैंक ने यह फैसला बाजार नियामक सेबी के मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (एमपीएस) मानदंडों को पूरा करने के लिए लिया है। सेबी के नियमों के अनुसार सूचीबद्ध संस्थाओं में कम से कम 25 प्रतिशत पब्लिक शेयरहोल्डिंग होना अनिवार्य है। इस समय पंजाब एंड सिंध बैंक में भारत सरकार की 93.85 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बता दें कि बैंक के शेयर की वर्तमान कीमत 25 रुपये के स्तर पर है। मंगलवार को शेयर एक दिन पहले के मुकाबले 2 पर्सेंट से ज्यादा टूटकर बंद हुआ था। बैंक के शेयर की बात करें तो 34.45 रुपये इसके 52 हफ्ते का हाई है। वहीं, 52 हफ्ते का लो 20.50 रुपये है। 30 मार्च को शेयर अपने 52 हफ्ते के लो पर आ गया था।क्या कहा बैंक के सीईओ ने? पंजाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.