नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी एरिना डीलरशिप पर बिकने वाली कारों के डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी के पोर्टफोलियो में ऑल्टो K10 उसकी एंट्री लेवल और सस्ती कार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 3.70 लाख रुपए है। छोटी होने के बाद भी इसे पेट्रोल के साथ CNG ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं। ऐसे में इस महीने यानी नवंबर में कंपनी फेस्टिव सीजन के चलते इस कार पर 49,500 रुपए तक के बेनिइफिट दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सेसरीज बेनिफिट, एक्सचेंज बेनिफट जैसे फायदे शामिल हैं। चलिए इनके बारे में डिटेल से जानते हैं। ऑल्टो K10 के Lxi वैरिएंट पर कंपनी 32,000K का कैश डिस्काउंट, Vxi और Vxi प्लस पर 22,000 रुपए कैश डिस्काउंट, CNG वैरिएंट पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा, कंपनी 10,000 से 15,000 रुपए तका का एक्स...