नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। यह अनुमान घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने लगाया है। ब्रोकरेज फर्म ने संकेत दिए हैं कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। कोटक ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूत आधार हैं लेकिन इसका समय राजनीतिक बातों पर निर्भर करेगा। बता दें कि वोटिंग का आखिरी चरण 29 अप्रैल को होना है, इसलिए कीमतों में कोई भी बदलाव चुनावों के खत्म होने के बाद ही किया जाएगा। कच्चे तेल की कीमत लगभग $120 प्रति बैरल होने के आधार पर ब्रोकरेज का अनुमान है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें Rs.25-28 प्रति लीटर तक बढ़ानी पड़ सकती हैं।क्यों लगाया जा रहा अनुमान ब्रोकरेज का ऐसा मानना है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण रिफाइनरों पर दबाव बढ़ रह...