नई दिल्ली, अगस्त 4 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि EPF की वेतन सीमा Rs.15000 से बढ़ाकर Rs.25000 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार व्यय विभाग (Department of Expenditure) ने यह मंजूरी दी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नई वेतन सीमा लागू करने की सही तारीख कैबिनेट की मंजूरी के बाद तय की जाएगी। मौजूदा 15,000 रुपये की वेतन सीमा सितंबर 2014 से लागू है।क्या होगा असर? यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो Rs.25,000 तक बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता (DA) पाने वाले कर्मचारियों के लिए EPF और कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) की सदस्यता अनिवार्य हो जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि नई वेतन सीमा लागू होने से कर्मचारि...