नई दिल्ली, फरवरी 2 -- स्मार्टफोन्स की कैमरा टेक्नोलॉजी लगातार बेहतर होती जा रही है और अब मिडरेंज सेगमेंट में भी वाटरप्रूफ कैमरा फोन मिलने लगे हैं। जी हां! आपने सही पढ़ा। आप पानी के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने वाले फोन को 25 हजार रुपये के करीब कीमत पर ऑर्डर कर सकते हैं और यह मौका Oppo F31 5G के साथ मिल रहा है। कंपनी ने इस डिवाइस में खास अंडर-वाटर फोटोग्राफी मोड दिया है और यह IP69 रेटेड है। ओप्पो के F-सीरीज डिवाइस में ढेरों एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं और धाकड़ परफॉर्मेंस के दौरान फोन गर्म ना हो, इसके लिए वेपर चैंबर कूलिंग को इसका हिस्सा बनाया गया है। इसमें मिलने वाली 7000mAh बैटरी को 80W फ्लैशचार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स का सपोर्ट मिल रहा है और यह वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है। आइए इसपर मिल रही...