नई दिल्ली, जुलाई 30 -- कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) योजना के तहत इलाज और आर्थिक सुरक्षा पाने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, सरकार ने सदन में स्कीम से जुड़ी अहम जानकारी दी है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।संसद में पूछे गए थे सवाल दरअसल, इस योजना को चलाने वाले श्रम और रोजगार मंत्रालय से संसद में पूछा गया था कि क्या मौजूदा Rs.21,000 की ESIC वेतन सीमा को बढ़ाने की कोई योजना है। यह सवाल सांसद एन.के. प्रेमचंद्रन ने पूछा था। सांसद ने यह भी पूछा कि क्या सरकार ESIC स्कीम का दायरा और सेक्टरों तक बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके अलावा, क्या सरकार मौसमी कर्मचारियों (जैसे काजू उद्योग के कर्मचारी) के लिए सुपर स्पेशियलिटी इलाज से जुड़ी अटेंडेंस और दूसरी पाबंदियों में ढील देने का इरादा रखती है?सरकार का क्या था जवाब? श्रम एवं रोजगार राज्य...